दुनिया का सबसे अच्छा गेम
Duniya Ka Sabse Accha Game Kaunsa Hai- ऑनलाइन गेम खेलना किसे पसंद नहीं है। आज जिसके पास भी मोबाइल या PC है, वो इन ऑनलाइन गेम्स का भरपूर फायदा उठाता है। कुछ लोगों में गेम खेलने का बहुत क्रेज़ होता है, जिस कारण वे हमेशा एक बढ़िया या यूं कहें तो दुनिया का सबसे अच्छा गेम ढूँढने की तलाश में रहते हैं।
लेकिन कई बार उनकी यह तलाश, तलाश ही रह जाती है। अगर गेम बेहतरीन होगा तो इसे खेलने में मजा आएगा, साथ ही हम अपने दोस्तों या रिशतेदारों के साथ भी इसे शेयर कर आनंद उठा सकते है। वर्तमान समय में गेमिंग की दुनिया किसी एक नए वर्ल्ड/दुनिया से कम नहीं है, जहां पर आपका अनुभव पूरी तरह से बदल जाता है।
इन गेम्स में आपको नई-नई चुनौतियाँ, टारगेट्स देखने को मिलते हैं। जिससे आपका बौद्धिक विकास होता है, इसी कारण आज के समय में ऑनलाइन गेम्स का बोलबाला है। इनसे एक ऐसा अनुभव प्राप्त होता है, जो सिर्फ इन्हें खेलने वाला ही प्राप्त कर सकता है। अगर आप अपने दोस्तों या संबधियों से मीलों दूर है, फिर भी आप उनके साथ यह गेम खेलकर अपने रिश्ते को ओर अधिक मजबूत बना सकते हैं।
इसके अलावा इस ऑनलाइन दुनिया में आप नए-नए दोस्त बनाकर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं। लेकिन इन सब के लिए हमें बेहतरीन तेज स्पीड से चलने वाले इंटरनेट का धन्यवाद करना चाहिए। जिसकी बदौलत ही हम ऑनलाइन गेम्स का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि इस दुनिया में बहुत सारे गेम मौजूद है, लेकिन सभी को बेहतरीन का दर्जा देना गलत है।
2022 में गेम खेलकर पैसे कैसे कमाएं?
तो अब हमारे मन में यह सवाल उठता है कि दुनिया का सबसे अच्छा गेम कौनसा है (Duniya Ka Sabse Accha Game Kaunsa Hai)? यहाँ पर हमने उन बढ़िया गेम्स के बारे में बताया है, जो आपको एक अलग ही प्रकार का आनंद देंगे। इनमें से दुनिया का सबसे अच्छा गेम कौनसा है (Duniya Ka Sabse Accha Game Kaunsa Hai)? इसका फैसला करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। क्योंकि सभी गेम एक से बढ़कर एक है।
दुनिया का सबसे अच्छा गेम
- Destiny 2
- Sea of Thieves
- Monster Hunter: World
- League of Legends
- Path of Exile
- Forza Horizon 4
- Diablo 3
Destiny 2
Developer- Bungie
Duniya Ka Sabse Accha Game Kaunsa Hai?
Bungie द्वारा निर्मित इस गेम ने पिछले कुछ समय से गेमिंग की दुनिया में अपनी धाक जमाई है। इसके द्वारा साल 2018 में Destiny 2: Forsaken और 2019 में Destiny 2: New Light ने इसकी किस्मत पूरी तरह से बदल दी। New Light वर्जन में बहुत से नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया, जिन्होने अपने कैरक्टर से यूजर्स का मनोरंजन किया। साथ ही यह पूरी तरह से फ्री है।
यह एक first-person shooter game है, जिसमें अलग-अलग प्लेयर एक साथ मिलकर खेल सकते हैं। इसमें प्लेयरस एक दूसरे के साथ contact कर इसमें दिए मिशन को पूरा करते हैं। इसमें एक-दूसरे के साथ बात करने के लिए console’s messaging system का उपयोग किया जाता है।
इसमें एक “Guided Games” नाम का एक फीचर है, जिसमें एक प्लेयर दूसरे प्लेयर की सभी गतिविधियों जैसे- strikes, dungeons और raids का आसानी से पता लगा लेता है। इसमें दो तरह के मिशन होते हैं, एक प्लेयर बनाम एनवायरनमेंट और दूसरा प्लेयर बनाम प्लेयर।
Sea of Thieves
Developer- Rare
यह Rare द्वारा डेव्लप्ड और माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियो द्वारा published एक एक्शन-एडवेंचर गेम है। इस गेम में, खिलाड़ी एक समुद्री डाकू जहाज के माध्यम से एक खुली दुनिया का पता लगाते हैं। इस गेम को “shared world adventure game” के नाम से वर्णित किया गया है। जिसमें प्लेयर्स कभी तो साथ मिलकर काम करते हैं, कभी एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं।
इसमें प्लेयर एक समुद्री डाकू का कैरक्टर ग्रहण करता है, जिसे अलग-अलग कंपनियों के साथ मिलकर यात्रा करनी होती है। उसमें उसे 3 कंपनियों के साथ मिलकर कम से कम 50 levels पार करनी होती है। अगर वो अपने इस मिशन में कामयाब हो जाता है, तो उसे समुद्री डाकुओं का सरदार माना जाएगा।
यह गेम Pirates of the Caribbean और The Goonies जैसी फिल्मों से प्रेरित होकर बनाया गया था। Rare द्वारा निर्मित अन्य गेम्स की तुलना में यह अत्यधिक पारदर्शी और आसान गेम है। इसमें दिए गए फीचर्स इसे ओर भी अधिक आसान बनाते हैं। इसके अल्वा इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को अलग-अलग अवतार दिया जाता है।
Monster Hunter: World

Developer- Capcom
यह एक एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है जिसे Capcom द्वारा developed और published किया गया है। इसे जनवरी, 2018 में रिलीज किया गया और अगस्त, 2018 में Microsoft Windows का एक वर्जन launch किया गया था। इस खेल में खिलाड़ी हंटर की भूमिका निभाता है, जिसे शिकार करने और राक्षसों को मारने या फंसाने का काम सौंपा जाता है।
सबसे बढ़िया फोटो एडिट करने वाला एप कौनसा है?
इसके लिए उसे अलग-अलग प्रकार के वातावरणों से गुजरना पड़ता है। इसमें सफल होने पर खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाता है, जिसमें राक्षस और अन्य तत्वों के हिस्से उसे दिए जाते हैं। वह उनका उपयोग अन्य टूल्स के साथ हथियारों और कवच को तैयार करने के लिए उपयोग करता है।
इसमें प्लेयर गेम के ऑनलाइन मल्टीप्लेयर के माध्यम से अकेले या अधिकतम चार खिलाड़ियों के समूह में शिकार कर सकते हैं। मॉन्स्टर हंटर: वर्ल्ड कैपकॉम के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला गेम है, जिसकी अक्टूबर 2021 तक 20 मिलियन से अधिक Copies शिप की गई हैं। एक DLC expansion pack, subtitled Iceborne सितंबर, 2019 में लॉंच किया गया था।
League of Legends

Developer: Riot Games
एक समय दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल, लीग ऑफ लीजेंड्स ने नए आइडियाज के साथ लगातार परीक्षण और प्रयोग करके उत्कृष्टता प्राप्त की थी। यह एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरीना वीडियो गेम है, जिसे रायट गेम्स द्वारा 2009 में developed और published किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह गेम हमेशा फ्री रहा, लेकिन इसमें कैरक्टर का customization करने के लिए चार्ज भुगतान करना पड़ता है।
यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और macOS के लिए उपलब्ध है। इस खेल में, खिलाड़ी बनाम खिलाड़ी की लड़ाई में पांच खिलाड़ियों की दो टीमें लड़ाई करती हैं, प्रत्येक टीम अपने आधे नक्शे पर कब्जा करती है और उसका बचाव करती है। दस खिलाड़ियों में से प्रत्येक एक कैरक्टर को नियंत्रित करता है, जिसे “चैंपियन” के रूप में जाना जाता है। जिसमें अद्वितीय क्षमताएं और खेलने की अलग-अलग शैली होती है।
मैच के दौरान, विरोधी टीम को हराने के बाद अनुभव अंक एकत्र करने, सोना अर्जित करने और वस्तुओं की खरीद करके चैंपियन अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं। खेल के मुख्य मोड में Summoner’s Rift, एक टीम दुश्मन के ठिकाने तक धकेल कर जीत जाती है। और उनके “नेक्सस” को नष्ट कर देती है, जो भीतर स्थित एक बड़ी संरचना है।
मोबाइल का आविष्कार किसने किया था?
Path of Exile

Developer: Grinding Gear Games
यह एक फ्री-टू-प्ले एक्शन रोल-प्लेइंग वीडियो गेम है, जिसे ग्राइंडिंग गियर गेम्स द्वारा developed और published किया गया है। इस गेम को अक्टूबर 2013 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए जारी किया गया था। फिर इसके बाद Xbox One के लिए एक वर्जन अगस्त, 2017 में और एक PlayStation4 वर्जन मार्च, 2019 में जारी किया गया था।
Path of Exile अंधेरी काल्पनिक दुनिया में होता है, जहां ओरिथ के द्वीप राष्ट्र की सरकार लोगों को कई प्राचीन देवताओं के बर्बाद घर, व्रेक्लास्ट महाद्वीप में छोड़ करती है। उन लोगों का नियंत्रण अपने हाथ में लेते हुए खिलाड़ी सात कैरक्टर ग्रुप्स में से एक के रूप में खेलना चुन सकते हैं- मैराउडर, ड्यूलिस्ट, रेंजर, शैडो, विच, टेम्पलर और स्कोन। खिलाड़ियों को तब ओरियथ वापस जाने के लिए लड़ने का काम सौंपा जाता है, उनकी यात्रा के दौरान प्राचीन देवताओं और राक्षसों से उनकी लड़ाई होती है।
Forza Horizon 4

Developer: Playground Games
यह एक 2018 रेसिंग वीडियो गेम है, जिसे प्लेग्राउंड गेम्स द्वारा developed और माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियो द्वारा published किया गया है। इसे 2 अक्टूबर 2018 को Xbox One और Microsoft Windows पर जारी किया गया था। खेल का एक बढ़िया वर्जन 10 नवंबर, 2020 को Xbox Series X/S पर जारी किया गया था।
यह गेम ग्रेट ब्रिटेन के क्षेत्रों के एक सेट के रूप में दिखाया गया है। इस गेम में एक route creator है, जो खिलाड़ियों को पूरी तरह से अनुकूलित मार्गों का उपयोग करके रेस करने में सक्षम बनाता है। इसके प्रत्येक सर्वर में 72 खिलाड़ियों के खेलने की सुविधा है, इसके अलावा यह गेम ऑफलाइन मोड में भी खेलने योग्य है।
गूगल से पैसे कैसे कमाएं जाते हैं?
गेम में एक गतिशील मौसम प्रणाली है, जो मौसम के परिवर्तन को भी दर्शाती है। मौसम के आधार पर दुनिया में पर्यावरण बदल जाएगा: उदाहरण के लिए, डेरवेंटवाटर सर्दियों में जम जाएगा और खिलाड़ियों को खेल की दुनिया के उन क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बर्फ पर ड्राइव करने की क्षमता देगा जो अन्य सभी मौसमों के दौरान दुर्गम होंगे।
खेल के सर्वर पर सीज़न तय किए गए हैं, जिसका अर्थ है कि सभी खिलाड़ी एक ही समय में समान परिस्थितियों का अनुभव करेंगे। खेल में खिलाड़ियों को मौसम में बदलाव के बारे में एक उलटी गिनती घड़ी के साथ सूचित किया जाता है, जो समाप्त होने पर एक छोटे सिनेमाई कटसीन को ट्रिगर करेगा जो पिछले सीज़न को नए में बदल रहा है।
Diablo 3
Developer: Blizzard
यह एक हैक-एंड-स्लेश एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है जिसे ब्लिज़ार्ड एंटरटेनमेंट द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है। इसे मई 2012 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और ओएस एक्स, सितंबर, 2013 में प्लेस्टेशन 3 और एक्सबॉक्स 360, अगस्त, 2014 में प्लेस्टेशन 4 और एक्सबॉक्स वन और नवंबर 2018 में Nintendo Switch के लिए जारी किया गया था।
इसमें प्लेयर सात कैरक्टर ग्रुप्स में से एक के रूप में खेलना चुनते हैं- जंगली, क्रूसेडर, दानव हंटर, भिक्षु, नेक्रोमैंसर, विच डॉक्टर या जादूगर। इस गेम में प्लेयर को आतंक के भगवान डियाब्लो को हराने का काम सौंपा जाता है, जैसा कि इस सिरीज़ के पिछले गेम्स में मौजूद था। मार्च 2014 में पीसी के लिए रीपर ऑफ सोल्स नामक एक expansion pack जारी किया गया था।
एक महीने में तेज तर्रार typing कैसे सीखें?
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल दुनिया का सबसे अच्छा गेम कौनसा है (Duniya Ka Sabse Accha Game Kaunsa Hai)? जिसमें हमने दुनिया में मौजूद कुछ बेहतरीन गेम्स के बारे में जाना। आपको इनमें से कौनसा गेम दुनिया का सबसे अच्छा गेम (Duniya Ka Sabse Accha Game) लगता है, हमें comment कर बताएं।
अगर आपको यह आर्टिक्ल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। साथ ही इन गेम्स में मौजूद कौनसा कैरक्टर शानदार है, इसके बारे में हमारे साथ जरूर शेयर करें।