Easypaisa App- वर्तमान समय में इंटरनेट के बिना हमारी दुनिया की कल्पना करना बहुत मुश्किल है। आज हम इसका उपयोग पैसे कमाने के लिए भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में एक एप Easypaisa है, जिससे अच्छी-ख़ासी कमाई की जा सकती है।
इंटरनेट की हर जगह पहुँच होने के कारण आजकल ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके खोज रहे हैं। उनकी यह खोज गलत भी नहीं है, क्योंकि यहाँ पर पैसे कमाने के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध है।
इसमें सबसे सिम्पल तरीका ईज़ीपैसा एप से पैसा कमाना है। Easypaisa एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को JazzCash अकाउंट के माध्यम से पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा देता है।
अगर आपको Easypaisa से पैसे कमाने हैं, तो आपके पास पहले JazzCash अकाउंट होना चाहिए। इसके बाद आपको ईज़ीपैसा की वेबसाइट पर लॉग-इन करना है, फिर JazzCash अकाउंट की डिटेल्स भरकर आप उसमें एंटर कर सकते हैं।
इसके बाद आप अपनी इच्छानुसार पैसे निकाल और जमा कर सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी दुनिया में हर कोई जल्दी और आसानी से पैसा कमाना चाहता है। परिणामस्वरूप जल्दी पैसा कमाने की चाह रखने वालों के बीच ऑनलाइन कमाई करने वाले ऐप्स लोकप्रिय हो गए हैं।
Easypaisa App क्या है?
Easypaisa App पाकिस्तान का पहला मोबाइल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे 2009 में लॉन्च किया गया था। यह देश में एकमात्र GSMA मोबाइल मनी प्रमाणित सर्विस है। प्रारंभ में इसे मनी ट्रांसफर सर्विस के रूप में लॉन्च किया गया।
आज ईज़ीपैसा लोगों के जीवन में सुविधा और स्वतंत्रता लाकर उन्हें सशक्त बना रहा है, और आज यह मनी ट्रांसफर की दुनिया में एक ब्रांड बन गया है। जो सुविधा और विश्वसनीयता का पर्याय बन गया है।
यह एक मोबाइल वॉलेट सर्विस है जो यूजर्स को मोबाइल फोन का उपयोग करके पेमेंट करने, पैसे ट्रांसफर करने और अन्य वित्तीय लेनदेन करने की सुविधा देती है।
ईज़ीपैसा सभी प्रकार के बिजनेस के लिए पेमेंट गेटवे सर्विस भी प्रदान करता है, जो उन्हें अपनी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा देता है। इससे ऑनलाइन ट्रांजक्सन में काफी वृद्धि हुई है।
ईज़ीपैसा पेमेंट गेटवे क्रेडिट और डेबिट कार्ड, बैंक ट्रान्सफर और मोबाइल वॉलेट पेमेंट सहित पेमेंट करने की एक लंबी सिरीज प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह सफल लेनदेन पर एक फीस लेता है, जो कम से कम 2% होता है।
ईज़ीपैसा वर्तमान में केवल पाकिस्तान में उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ग्राहक अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी के बारे में सुरक्षा चिंताओं के कारण इस पेमेंट गेटवे का उपयोग करने में झिझकते हैं। लेकिन यह पूरी तरह सिक्युर है।
Easypaisa App डाउनलोड कैसे करें?
आइए अब जानते हैं कि Easypaisa ऐप कैसे डाउनलोड करें। आप Easypaisa ऐप को फ्री में कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- स्टेप-1: अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो अपना प्ले स्टोर खोलें और अगर आपके पास आईफोन है तो ऐप स्टोर खोलें।
- स्टेप-2: इसके बाद सर्च बार में “Easypaisa” टाइप करें।
- स्टेप-3: अब इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके Easypaisa ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें। आइए अब जानते हैं कि Easypaisa ऐप के अंदर अकाउंट कैसे बनाएं।
Easypaisa ऐप पर अकाउंट कैसे बनाएं?
अब मैं आपको बताऊंगा कि Easypaisa App के अंदर अकाउंट कैसे बनाते हैं।
- स्टेप-1: सबसे पहले आपको अपने फोन में Easypaisa ऐप ओपन करना होगा।
- स्टेप-2: इसके बाद आपको Easypaisa ऐप के अंदर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और “आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप-3: इसके बाद आपको अपना CNC नंबर डालना होगा। फिर उसके बाद आपको CNC इश्यू डेट डालनी होगी और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप-4: उसके बाद आपको 5 अंकों का पिन दो बार दर्ज करना होगा और फिर “अपना पिन बनाएं” बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप-5: इसके बाद आपको अपनी मां का पूरा नाम चुनना होगा, फिर अपना 5 अंकों का पिन दर्ज करना होगा और नैक्सट बटन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप-6: इसके बाद आप अपने ईज़ीपैसा अकाउंट को पूरी तरह से सत्यापित करने के लिए अपने नजदीकी बायोमेट्रिक रिटेलर के पास जा सकते हैं। इसके बाद आपका अकाउंट पूरी तरह से एक्टिवेट हो जाएगा।
Easypaisa App से पैसे कमाने का तरीका
Easypasis ऐप एक बैंकिंग एप्लीकेशन है। जिसकी मदद से आप पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। या पेमेंट के साथ-साथ आप ईज़ीपैसा को इस्तेमाल कर पैसा भी कमा सकते हैं। इस लिए आज के इस आर्टिकल में ईज़ीपैसा ऐप से पैसा कैसा कमाया जाता है? के बारे में बताएँगे।
लेकिन इसके लिए आपके पास Easypaisa का अकाउंट होना चाहिए। अगर आप अब तक अपना अकाउंट नहीं बनाया है, तो हमने आपको इसके बारे में ऊपर बताया है। एक बार जब आपका अकाउंट बन जाए, तो आपका काम शुरू हो जाएगा।
इस Easypaisa App की मदद आप 2 तरीके से पैसे कमा सकते हैं-
1. Referral के जरिए पैसे कमाना
Easypaisa App से शुरूआत में पैसा कमाने के लिए रेफरल सबसे बढ़िया तरीका होता है। इसमें आपको इस एप का लिंक शेयर करना होता है, फिर अगर कोई दूसरा यूजर इस लिंक की मदद से Easypaisa App पर अकाउंट बनाता है, तो आपको कमीशन मिलता है।
रेफरल प्रोग्राम में थोड़े-थोड़े समय के बाद बदलाव होते रहते हैं। इसमें कई बार आपको कोई गिफ्ट, रिवार्ड मिलता है, तो कई बार आपको नगद राशि भी मिलती है। थोड़े समय पहले ईज़ीपैसा एप पर अकाउंट बनाने पर अकाउंट बनाने वाले को 100 रुपए मिलते थे।
वहीं जो यूजर लिंक शेयर करता था, जिस लिंक से आपने अकाउंट बनाया, उसे 50 रुपए मिलते थे। इसी तरह से अब रिवार्ड सिस्टम चल रहा है, जो यूजर के लिए ओर भी अधिक फायदेमंद है। रेफरल के जरिए पैसा कमाने के लिए हमने इसे तीन लेवल में डिवाइड किया है।
जीतने ज्यादा यूजर्स आप के लिंक से साइन-अप करेंगे, आपका लेवल इंक्रीज़ होता जाएगा। अगर आप कोई फ़ेमस इंसान हो तो आपको काफी फ़ैन फॉलोइंग मिल जाएगी। जिनके साथ आप इस लिंक को शेयर कर पैसा कमा सकते हैं।
रेफरल लेवल्स इस प्रकार से हैं-
- Beginner- सबसे पहले लेवल बीगिनर है। इस लेवल में आपको हर रेफरल पर 20 रुपए मिलेंगे। अगर यूजर साइन-अप करता है, तो ही मिलेंगे। इसके लिए यूजर को 2 टास्क कंप्लीट करने होते हैं। प्रत्येक टास्क पर आपको 10 रुपए मिलेगे।
- Expert- दूसरा लेवल एक्सपर्ट का है। इस लेवल पर पहुँचने के लिए आपके द्वारा सेंड किए गए रेफरल लिंक से 10 यूजर्स को साइन-अप करना होगा। इस लेवल पर आपको 40 रुपए मिलते हैं। इसके लिए यूजर को 2 टास्क कंप्लीट करने होते हैं। प्रत्येक टास्क पर आपको 20 रुपए मिलेगे।
- Champion- रेफरल से पैसे कमाने के लिए लास्ट लेवल चैम्पियन है। इस लेवल पर आपको प्रत्येक साइन-अप पर 60 रुपए मिलेंगे। लेकिन इसके शर्त वही है। इसके लिए यूजर को 2 टास्क कंप्लीट करने होते हैं। प्रत्येक टास्क पर आपको 30 रुपए मिलेगे।
2. Easypaisa App में सेविंग्स से पैसे कमाना
दूसरा जो सबसे बढ़िया तरीका है, Easypaisa App से पैसे कमाने का। यह उस व्यक्ति के लिए है, जिसके पास काफी बचत हो। मतलब जिसके पास सेविंग के तौर पर कुछ पैसे हो। Easypaisa का अपना एक सेविंग सब्स्क्रिप्शन प्लान है।
इसके हिसाब से अगर आप कोई सेविंग प्लान लेते हैं, तो आपको Easypaisa App में पैसे को एक साल तक रखना होगा। उसके बाद यह एप आपको साल के आखिर में सेविंग्स पर रिटर्न देगा।
सेविंग स्कीम से पैसे कमाने के 4 तरीके हैं। हर तरीके से अलग-अलग पैसे कमाए जाते हैं। साथ ही हर मेथड के हिसाब से रिटर्न मिलता है। तो इस तरह से इसकी 4 लेवल है, जो इस प्रकार से हैं-
- सिल्वर प्लान: इस प्लान में आपको 7% का प्रॉफ़िट मिलेगा। इसके लिए आपको कम से कम 2,000 रुपए एक साल के लिए रखने होंगे। इससे ज्यादा भी आप रख सकते हैं। लेकिन 2,000 रुपए रखते हैं, तो 1 साल के बाद आपको 140 रुपए मिल जाएंगे।
- गोल्ड प्लान: Easypaisa App के इस प्लान में आपको 9% का बम्पर रिटर्न मिलता है। लेकिन इसके लिए आपको कम से कम 5,000 रुपए एक साल के लिए रखने होंगे। इस हिसाब से आपको एक साल बाद 450 रुपए का रिटर्न मिलेगा।
- प्लैटिनम प्लान: इस प्लान में आपको कम से कम 20,000 रुपए डिपॉजिट करवाने होंगे। जिस पर आपको 11% का जबर्दस्त रिटर्न मिलेगा। इस हिसाब से 20,000 रुपए के 220 रुपए आपको एक साल बाद मिलेंगे।
- टाइटेनियम प्लान: लास्ट प्लान टाइटेनियम है, जिसमें आपको 14% का बेहतरीन रिटर्न मिलता है। हालांकि इसके लिए आपको 1 साल के लिए कम से कम 50,000 रुपए Easypaisa App में रखने होंगे। एक साल बाद में आपको 7000 रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:-
- Starmaker App से पैसे कैसे कमाएं?
- Rooter App से पैसे कैसे कमाएं?
- सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला एप कौनसा है?
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Easypaisa App से पैसे कैसे कमाएं? या Easypaisa App से पैसा कमाने का तरीका। इसमें आप रेफरल और सेविंग मेथड से कमाई कर सकते हैं।
अगर आप सही तरीके से इस एप का यूज करते हैं, तो आप आसानी से महीने के 10,000-12,000 रुपए कमा सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिक्ल पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
इसके अलावा अगर आप पैसे कैसे कमाएं? सीरीज के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप ऊपर दिए गए लिंक से जान सकते हैं।