गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya)
Google Ka Avishkar Kisne Kiya- गूगल एक अमेरिकन बहुराष्ट्रीय टेक्नोलोजी कंपनी है। जो इंटरनेट से संबधित सेवाओं और उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है। यह दुनिया के अलग-अलग देशों में अपना व्यवसाय करती है। आज के समय के हिसाब से Google की सेवाएँ लोगों के लिए फायदे का सौदा है।
इसकी सेवाओं की बात करें तो यह एक सर्च इंजन, ऑनलाइन विज्ञापन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जैसे ढ़ेरों सुविधाएं अपने यूजर्स को देती है। इसे Amazon, Facebook, Apple और Microsoft के साथ अमेरिकी सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की पाँच सबसे बड़ी कंपनियों में से एक मानी जाती है।
गूगल अपने आप में ही एक बहुत बड़ा नाम है। गूगल 20वीं सदी की सबसे महान खोजों/आविष्कारों में से एक है। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन आज लोगों को ढेरों सुविधाएं प्रदान करता है। अगर हम इसको डिजिटल ग्रंथ कहें तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी।
Google हमें सभी प्रकार की जानकारी फ्री में प्रदान करता है। गूगल पर दिखाई गई जानकारी लगभग सही होती है। हमारे हाथ में जो एण्ड्रोइड मोबाइल है वो भी Google की मदद से ही चलता है। सर्च इंजन के अलावा गूगल हमें और भी सुविधाएं प्रदान करता है। जिसमें गूगल मैप हमारे लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है।
इसके अलावा Google Mail (Gmail) आज के समय में किसी भी बिज़नेस के लिए सबसे उपयोगी है। जिस पर हम किसी भी मैसेज को आसानी से भेज और प्राप्त कर सकते हैं। जीमेल का उपयोग आजकल हर इंसान कर रहा है। इस तरह से गूगल आज के समय में हमारे लिए बहुत उपयोगी है।
तो अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya) था? कौन थे वो इंसान जिन्होंने गूगल का आविष्कार किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya) था? तो इस सवाल का जवाब हमें यहीं पर मिलेगा। लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि गूगल क्या है (Google Kya Hai)?
कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था?
गूगल क्या है (Google Kya Hai)?
वैसे तो गूगल एक कंपनी है लेकिन आज हम अब उस Google की बात कर रहे हैं, जिसे शुरुआत में बनाया गया था। इसमें हम सबसे ज्यादा गूगल सर्च इंजन की बात करेंगे।
गूगल एक इंटरनेट सर्च इंजन है, जिसे यूजर के ईंटेंट को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसे एल्गोरिथम का प्रयोग करता है, जिससे सर्च इंजन में प्राप्त हुए परिणामों में यूजर को सबसे अच्छा परिणाम दिखाया जाता है।
गूगल का सिर्फ और सिर्फ एक ही मिशन है, “दुनिया की जानकारी को अच्छे ढंग से व्यवस्थित करना और उसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना।” यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, जिसमें ढ़ेर सारा कंटैंट यूजर्स के लिए भरा पड़ा है।
आज के समय में गूगल शब्द इतना प्रभावशाली बन गया है कि जब गूगल पर कोई कुछ खोजता है तो वो ऐसे कहता है “मैंने गूगल कर दिया है।” इस तरह से गूगल आज एक क्रिया के रूप में भी उपयोग होने लगा है।
मोबाइल का आविष्कार किसने किया था?
Google Ka Avishkar Kisne Kiya?
गूगल की शुरुआत
यह सबकुछ उस समय शुरू हुआ जब Larry Page नामक एक स्टूडेंट ने मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। तब उनके मन में Stanford University से कंप्यूटर साइन्स में Ph.D करने का ख्याल आया। इसके बाद उन्होंने वहाँ बिना सोचे-समझे दाखिला ले लिया।
लेरी पेज ने उस समय WWW (वर्ल्ड वाइड वेब) पर एक Doctoral Thesis लिखी थी। हालांकि जिस समय उन्होंने जिस वेब पर यह निबंध लिखा था, उस समय वह वेब नहीं थी जिसे हम आज जानते हैं।
उस समय दुनिया के सभी बड़े कम्प्युटर वैज्ञानिकों खासकर Larry Page के दिमाग में यह एक विचार था कि क्या किन्हीं भी वेब पेजों के मध्य एक ऐसा लिंक इस्तेमाल किया जा सकत है। जो महत्वपूर्ण पेज को अलग से दिखा सके।
यहाँ उन्होंने एक ऐसा सिद्धान्त दिया जिसमें एक एल्गोरिदम को विकसित किया जा सके जो इंपोर्टेंट वेब पेजों को अलग से दिखा सके। बस यहीं से Google की शुरुआत होती है। क्योंकि आप सभी जानते हैं कि गूगल अपने इसी एल्गोरिदम पर काम करता है, जिसमें वो अपने यूजर्स को बढ़िया से बढ़िया परिणाम दिखाता है।
Larry Page के एक्सपरिमेंटस
Larry अपनी थीसिस पर ज्यादा से ज्यादा काम करने लगे। उन्होंने अपने इस सिद्धान्त पर कई सालों तक काम किया। लेकिन उन्हें इसमें एक समस्या आ रही थी, जो गणित से संबधित थी। चूंकि Larry गणित में इतने अच्छे नहीं थे, इस कारण उन्होंने एक ऐसे स्टूडेंट की तलाश कि जो गणित में होशियार हो।
इस तरह से उनकी मुलाक़ात Sergey Brin से हुई, जिन्होंने Larry की गणितीय समस्याओं को आसानी से हल कर दिया था। इसके बाद Larry ने एक एल्गोरिदम का विकास किया जिसे उन्होंने PageRank का नाम दिया।
उन्होंने उस एल्गोरिदम को एक ऐसे सर्च इंजन के रूप में विकसित किया जो अपने शुरुआती दौर में था। यह एक पूर्ण सर्च इंजन न होने के कारण इसके परिणाम काफी अलग-अलग थे। लेकिन Larry ने इसको वेब पेजों पर ऑनलाइन कर दिया था।
इस तरह से एल्गोरिदम को लागू करने के पूरे 1 वर्ष बाद लेरी को यह महसूस हुआ कि उसने एक बहुत बड़ी खोज की है। क्योंकि उस एल्गोरिदम में किसी भी डाटा को लगाने के बाद वह शानदार परिणाम प्रदर्शित कर रहा था। जो अन्य सर्च इंजन के परिणामों से काफी बेहतर था।
धीरे-धीरे उनको एक बात समझ आने लगी कि जैसे-जैसे एल्गोरिदम में डाटा बढ़ता गया, वैसे-वैसे परिणाम और भी बेहतर आते गए। इंटरनेट पर अधिक पृष्ठों का मतलब था कि अधिक से अधिक लिंक का होना, जिसका अर्थ था प्रत्येक साइट पर उसकी वैधता और खोज के लिए साइट में से परिणाम निकालना।
शुरुआत में Larry ने उस एल्गोरिदम को BackRub नाम दिया, लेकिन बाद में उन्होंने उसका नाम बदलकर Google कर दिया। यह एक ऐसा नाम था जो उनके प्रोजेक्ट के स्केल के लिए सबसे बढ़िया था।
सिलाई मशीन का आविष्कार किसने किया था?
Google Ka Avishkar Kisne Kiya?
Larry के इस प्रारम्भिक PageRank एल्गोरिदम ने Google का आधार बनाया। इसके बाद Larry और उनके दोस्त Sergey Brin ने 9 जनवरी, 1998 को एक लिंक किए गए डेटाबेस में नोड रैंकिंग की एक विधि के लिए यू.एस. पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के साथ एक पेटेंट दायर किया।
इस पेटेंट में दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के तहत पेटेंट दायर किया, इसलिए पेज और ब्रिन ने कॉलेज से अपने व्यावसाय के लिए एल्गोरिथम के उपयोग का आसानी से लाइसेंस मिल गया।
इस तरह से 4 सितंबर, 1998 को गूगल की खोज हुई। इस तरह से Larry Page और Sergey Brin ने गूगल का आविष्कार किया। तो हमारे सवाल Google Ka Avishkar Kisne Kiya? सवाल का यह एकमात्र जवाब है। हालांकि Google का विकास अभी भी बाकी था, जिसके लिए उसे बहुत संघर्ष करना पड़ा।
गूगल का विकास
साल 2001 में यानी गूगल की खोज के तीन साल बाद यह एल्गोरिदम अमित सिंघल को सौंप दिया गया था। जिन्होंने एक वर्ष पहले एक कंपनी की शुरुआत की थी। इसके बाद सिंघल ने इस एल्गोरिदम में काफी बदलाव किए और उसे लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की।
इसी क्रम में उन्होंने गूगल के एल्गोरिदम को दोबारा से लिखा, ताकि सर्च इंजन नए रैंकिंग मानदंडों को आसानी से शामिल कर सके। यह गूगल एल्गोरिदम में में सबसे बदलाव था, जिसके बाद यह निरंतर विकास से गुजरा है।
अपने शुरुआती वर्षों में गूगल धीरे-धीरे तरक्की करने लगा। जिससे कुछ ही वर्षों में एक सर्च इंजन कंपनी दुनिया में एक बिजनेस कंपनी बन गई। बस इसी के साथ यह अपने यूजर्स को और ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने लगी। जिनमें Gmail, Adwords, Adsense और सभी प्रकार के Google hardware जैसे Google Home और Google Pixel आदि थे।
समय के साथ Google अन्य कंपनियों के साथ मर्ज होने लगी। जिस कारण आगे जाकर भविष्य में Alphabet गूगल की पेरेंट कंपनी बन गई। वर्तमान में Alphabet टेक्नोलोजी की दुनिया में राज करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। जिसके नीचे बहुत सारी कंपनियाँ आती है।
इस तरह से हमारे सवाल का जवाब Google Ka Avishkar Kisne Kiya?– Larry Page और Sergey Brin। हालांकि यह कहना काफी मुश्किल है कि Google में यूज होने वाले आधुनिक उत्पादों का निर्माण किसने किया?
आधुनिक Google के उत्पाद और सेवाएँ
- Android
- एक स्मार्टफोन के लिए सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम।
- Blogger
- किसी के द्वारा भी एक व्यक्तिगत और व्यावसायिक ब्लॉग बनाना और उसे देखना।
- Chrome OS
- लैपटॉप और पोर्टेबल कंप्यूटर के लिए Google द्वारा विकसित ऑपरेटिंग सिस्टम।
- G Suite
- बिजनेस के लिए Cloud Softwares का एक समूह।
- Gmail
- 15 GB से अधिक स्टोरेज के साथ मुफ्त ऑनलाइन ई-मेल सेवा और स्पैम से सुरक्षा।
- Google Ads
- पूर्व में Google AdWords के रूप में जाना जाने वाला। Google Ads एक ऐसी सेवा है, जो उपयोगकर्ताओं को Google AdSense का उपयोग करके Google खोज इंजन और अन्य वेबसाइटों पर विज्ञापन देने के लिए भुगतान करने की सुविधा प्रदान करती है।
- Google AdSense
- एक सेवा जो वेबसाइट मालिकों या ब्लॉग डेवलपर्स को उनकी साइट पर विज्ञापन दिखाने के लिए भुगतान करती है।
- Google Alerts
- यह एक ऐसी सेवा है जिसमें एक सेट किए गए मैसेज को किसी भी ईमेल एड्रैस पर भेजा जा सकता है। जैसा की Web सर्चों और News सर्चों में होता है।
- Google Analytics
- Google Analytics उपयोगकर्ताओं को उनकी वेबसाइट पर आने वाले विजिटर्स का ध्यान रखने और रिपोर्ट बनाने की सुविधा प्रदान करता है।
- Google App Engine
- एक ऐसी सेवा जो उपयोगकर्ताओं को Google के संसाधनों का उपयोग करने वाली स्केलेबल वेब सेवाएं बनाने की क्षमता प्रदान करती है।
- Google Assistant
- Google द्वारा डिजिटल सहायक सेवा जो किसी व्यक्ति की आवाज को समझकर उसका जवाब देने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का उपयोग करती है।
- Google Blog
- Google द्वारा अनुरक्षित एक ब्लॉग जो कंपनी के बारे में जानकारी देने में मदद करता है।
- Google Books
- Google की एक और शानदार सेवा जिसमें सैकड़ों हजारों पुस्तकें हैं जिन्हें आसानी से खोजा और पढ़ा जा सकता है।
- Google Calendar
- Google कैलेंडर आज के समय में सबसे अच्छा और भरोसेमंद डिजिटल कैलेंडर है। यह हमारे काम को व्यवस्थित करने और किसी भी इवेंट को याद रखने में सबसे ज्यादा मददगार है।
- Google Chrome
- अगर आप PC या Laptop का इस्तेमाल करते हैं, तो आप Google Chrome से अच्छी तरह वाकिफ है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और अच्छा डेस्कटॉप इंटरनेट ब्राउज़र है। भारत में वर्तमान समय में Chrome सबसे ज्यादा यूज होने वाला ब्राउज़र है।
- Google Classroom
- यह गूगल द्वारा दी जाने वाली ऐसी सेवा है, जो छात्रों और अध्यापकों के लिए बनाई गई है। इसमें गूगल द्वारा ऑनलाइन डिजिटल क्लासों की व्यवस्था की गई है।
- Google Cloud
- इसमें किसी भी डाटा को संग्रहीत करने और विपरीत परिस्थितियों में बैकअप करने की सुविधा दी गई है।
- Google CSE (Custom Search Engine)
- यह गूगल द्वारा दी गई ऐसी सर्विस है जिसमें Custom Search Engine बनाया जा सकता है। इससे हम अपने तरीके से सर्च इंजन के परिणाम को हैंडल कर सकते हैं।
- Google Developer
- इसमें Google द्वारा डवलप किए गए सभी दस्तावेज़ों, संसाधनों, ईवेंट और उत्पादों को आसानी से खोजा जा सकता है।
- Google Docs
- यह गूगल का एक शानदार मुफ्त टूल है। इसमें किसी भी प्रकार की टेक्स्ट फ़ाइल को आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें MS Word की फ़ाइल को खोला जा सकता है। साथ ही इसमें दो व्यक्ति एक ही डॉकयुमेंट को अलग-अलग जगह एक्सैस कर सकते हैं और एक साथ इसे एडिट भी कर सकते हैं। बशर्ते दोनों के पास इंटरनेट चलता हो।
- Google Drive
- 24 अप्रैल 2012 को Google की एक क्लाउड स्टोरेज सेवा शुरू की गई, जो यूजर्स को अपने दस्तावेज़ों और फ़ाइलों को Google क्लाउड में देखने, संपादित करने और संग्रहीत करने की अनुमति देती है। यह आज के समय में आम लोगों के बहुत अच्छे तरीके से काम आ रही है।
- Google Duo
- Android स्मार्टफ़ोन और अन्य Google ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म वीडियो कॉलिंग एप्लिकेशन। इसमें पूरी HD क्वालिटी की वीडियो कॉलिंग होती है।
- Google Earth
- एक शानदार सॉफ्टवेयर प्रोग्राम जो किसी व्यक्ति को पृथ्वी पर लगभग हर जगह देखने, दिशा-निर्देश प्राप्त करने, नज़दीकी दुकानें खोजने, घूमने के स्थान खोजने और बहुत कुछ करने की सुविधा प्रदान करता है।
- Google Mail
- जीमेल के रूप में प्रसिद्ध, सबसे लोकप्रिय ई-मेल होस्ट। जीमेल वर्तमान समय में आम यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक फ्री सेवा है, जिस कारण यह और भी ज्यादा लाभदायक है।
- Google Maps
- गूगल द्वारा दिया गया एक ग्रेट फीचर जो यूजर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए मार्ग खोजने, विभिन्न स्थानों की खोज करने और बहुत कुछ करने में सक्षम बनाती है। आजकल गूगल मैप्स की सहायता से दुनिया के किसी भी आबादी वाले क्षेत्र में जाया जा सकता है।
- Google News
- गूगल न्यूज़ में यूजर्स द्वारा खोजे गई परिणामों के आधार पर और वर्तमान में चल रही न्यूज़ को दिखाया जाता है। इसमें अलग-अलग न्यूज़ वेबसाइटों की महत्वपूर्ण खोज को दिखाया जाता है। जिससे यूजर्स को अच्छी से अच्छी न्यूज़ पढ़ने को मिलती है।
तो यह था हमारा लेख गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya)? जिसे हमने बड़ी मेहनत और रिसर्च से लिखा है। गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya) लेख के अंत में हमने गूगल द्वारा दी जाने वाली कुछ सेवाओं के बारे में बताया है।
गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya)? इस सवाल का जवाब हमें ऊपर मिल चुका है। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya)– Larry Page और Sergey Brin।
गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Avishkar Kisne Kiya)? लेख में अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई कमी दिखाई देती है तो आप हमें Comment कर बता सकते हैं।