गूगल से पैसे कैसे कमाए (Google Se Paise Kaise Kamaye)
Google Se Paise Kaise Kamaye– गूगल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल का बोलबाला है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि गूगल का रेवेन्यू 18,169 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इतनी बड़ी कंपनी होने के कारण यह पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके अपने यूजर्स और एम्प्लोयज को देती है।
ऐसा नहीं है कि इसके लिए आपको कहीं पर जाकर जॉब करनी होगी। इससे तो आप घर बैठे भी पैसे कमा सकते हैं। चूंकि गूगल एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, इस कारण इसका पूरा काम इंटरनेट और कंप्यूटर की मदद से होता है। वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक इंसान तक इंटरनेट की पहुँच है, इस कारण से गूगल से पैसे कमाना (Google Se Paise Kamana) और भी आसान हो जाता है।
आज भारत में बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण लोगों का ऑनलाइन पैसे कमाने में काफी विश्वास बढ़ा है। इस विश्वास पर सबसे ज्यादा गूगल खरी उतरी हुई नजर आती है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक होने के कारण Google गुणवता पर ढेरों पैसे लुटाती है।
तो अब हमारा सबसे बड़ा सवाल यह है कि गूगल से पैसे कैसे कमाए (Google Se Paise Kaise Kamaye)? तो इसका जवाब आज के हमारे इस आर्टिक्ल में विस्तार से बताया गया है। तो शुरू करते हैं गूगल से पैसे कैसे कमाए (Google Se Paise Kaise Kamaye)? लेख को।
खास आपके लिए:- गूगल का आविष्कार किसने किया था?
Google Se Paise Kaise Kamaye? (गूगल से पैसे कैसे कमाए)
गूगल से पैसे कमाने के तरीके
गूगल से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके है। जिनमें से अगर आप एक भी तरीके को अपनी रुचि के अनुसार फॉलो करते हैं। तो आप कुछ ही समय में बहुत पैसे कमाने लग जाएंगे। बस आपको थोड़े दिमाग से मेहनत करनी होगी और धैर्य बनाकर रखना होगा।
गूगल उन्हीं लोगों को पैसे देती है, जो गूगल के साथ ईमानदारी से काम करें। आपको अपने काम में नियमतता रखनी होगी। नहीं तो हमारे द्वारा बताए गए तरीकों में से एक भी तरीका काम नहीं करेगा। तो शुरुआत करते हैं पहले तरीके से।
ब्लॉगिंग से पैसे कमाना
गूगल से पैसे कैसे कमाए (Google Se Paise Kaise Kamaye) में सबसे ज्यादा ब्लॉगिंग से पैसे कमाने का तरीका बेहतरीन माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आपको बहुत कम इन्वेस्ट करना पड़ता है। बस आपके पास एक कम्प्युटर, इंटरनेट कनैक्शन और वैबसाइट होनी चाहिए।
- ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के लिए आपको अच्छा content लिखना आना चाहिए। content ऐसा होना चाहिए, की पढ़ने वाले को आसानी से समझ आ जाए और उसकी समस्या दूर हो जाए।
- अगर आपको अच्छा content लिखना आता है, तो आप ब्लॉगिंग को पैसा कमाने का जरिया बना सकते हो।
- ब्लॉगिंग के लिए आपको एक ब्लॉग की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए गूगल खुद अपना एक प्लैटफ़ार्म ब्लॉग्स्पॉट प्रदान करती है। इस पर आप जाकर अच्छा content लिख सकते हैं।
- लेकिन अगर आप कुछ इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप अपनी खुद की एक वैबसाइट बनाइए और फिर उस पर अपना क्वालिटी content लिखिए।
- कुछ दिन content लिखने के बाद आप Google Adsense के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Google Adsense ही वो जरिया है, जिससे आप गूगल से पैसे कमा सकते हैं।
Google Adsense से पैसे कमाना
अगर आप कभी किसी Website पर जाते हो तो आपको उस पर कुछ Add लगी हुई दिखाई देती है। यह Ads आपको उस Website पर हर जगह दिखाई देती है। बस इन्हीं Ads से Google Adsense से पैसे कमाएं जाते हैं।
इसके बारे में हम आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं। गूगल अपने मार्केटिंग की दुनिया में दो तरीकों से काम करता है। पहला तरीका है Google Ads (पहले Google Adwords), जिस पर विज्ञापन लगाने वाले काम करते हैं। दूसरा Google Adsense, जिस पर विज्ञापन लगाकर गूगल publishers को पैसे कमाने के अवसर देती है।
दूसरे शब्दों में कहें तो मान लो हमारे पास 200 व्यक्ति है। आप एक कंपनी या दूकान के मालिक है। आपको अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए अपनी मार्केटिंग करनी है। जिसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने उत्पाद के बारे में बताना चाहते हैं।
जो हमारे पास 200 लोग है, वो आपके उत्पाद को खरीदने में रूचि रखते हैं। तो आपने अपने उत्पाद की मार्केटिंग करने के लिए लिए सबसे आसान तरीका अपनाया। अगर आप 200 व्यक्तियों से एक-एक करके मिलते हैं तो आपके लिए यह बहुत कठिन काम हो जाएगा।
आपने इसके लिए हमको वो कुछ पैसे दे दिए और अपने उत्पाद की मार्केटिंग करने के लिए कहा। तो हमने उन पैसों के बदले आपके उत्पाद की मार्केटिंग की। इससे आपको भी फायदा हुआ और हमें भी।
बस Google Ads इसी पर काम करता है। यह कंपनियों से पैसे लेकर उनके उत्पाद की मार्केटिंग करता है। Google को मार्केटिंग से सबसे ज्यादा कमाई होती है।
इस कारण गूगल मार्केटिंग के लिए अपने यूजर्स की संख्या को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर ज़ोर देती है। बस इसी में Google Adsense से पैसे कमाए जाते हैं। इसके लिए Webistes, YouTube पर Ads लगाई जाती है।
Google Adsense से पैसे कमाने के लिए आपको इसका गूगल से अप्रूव लेना पड़ता है। अप्रूव मिलने के बाद एक unique code गूगल के द्वारा Publisher को दिया जाता है। फिर इसके बाद गूगल एडसेंस से पैसे मिलने शुरू हो जाते हैं।
गूगल प्लेस्टोर से पैसे कमाना
Google Se Paise Kaise Kamaye में आप प्लेस्टोर से अच्छी ख़ासी कमाई कर सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर आज सबसे लोकप्रिय Android Ads प्लेटफॉर्म है। आज लगभग सभी के पास एंडरोइड फोन जरूर है, खासकर भारत में। भारत मौजूदा समय में Android Phone का सबसे बड़ा बाजार है।
अगर आपके पास भी एक एंडरोइड फोन है तो आपने Google प्लेस्टोर से काफी Apps डाउनलोड किए होंगे। इसमें से कई Apps पर आपने देखा होगा कि इन पर उत्पादों की मार्केटिंग के लिए Ads लगी होती है। आपने कभी महसूस किया होगा कि प्लेस्टोर से आप कमाई कर सकते हैं।
गूगल प्लेस्टोर से पैसे कमाने के लिए आपके पास App Development की स्किल होनी चाहिए। क्योंकि आप Apps बनाकर ही उसे प्लेस्टोर पर अपलोड कर सकते हैं और इससे पैसे कमा सकते हैं।
अगर आपको बढ़िया एप्स बनाने आते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बढ़िया प्लैटफ़ार्म है। क्योंकि जब आपका एप लोगों के बीच पोपुलर हो जाएगा, तो वो गूगल प्लेस्टोर पर रैंक करने लगेगा। जिससे आप Ad लगाने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
इसके अलावा आप अपने एप्स बनाकर प्लेस्टोर पर बेच भी सकते हैं। प्लेस्टोर से पैसे कमाने का यह सबसे बढ़िया और आसान तरीका है। बस इसके लिए आपकी एप्लिकेशन में क्वालिटी होनी चाहिए, ताकि वो खरीददारों को अपनी और आकर्षित कर सके।
साथ ही आप प्लेस्टोर पर मौजूद एप्स को डाउनलोड कर उनसे पैसे कमा सकते हैं। जैसे अगर आपको गेम खेलकर पैसे कमाने है तो आप MPL, Dream11, Paytm First Games आदि से पैसे कमा सकते हैं। MPL गेम कैसे खेलें? इस पर हमने विस्तार से एक आर्टिक्ल लिखा है। आप इसे नीचे ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
गेमिंग के अलावा आप प्रोडक्टस को बेचकर और खरीदकर भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें सबसे बढ़िया एप Meesho है। इस एप की सहायता से कई लोग हर महीने लाखों रुपए कमा रहे है। इस एप की सबसे खास बात यह है, कि यह भारत का अपना एप है।
गूगल मैप्स से पैसे कमाना
गूगल मैप्स एक वेब बेस्ड सर्विस है, जिस पर पूरे दुनिया के भौगोलिक क्षेत्रों और जगहों के बारे में जानकारी दी हुई है। गूगल मैप्स पर एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए रास्तों को अच्छे से और सटीक तरीके से बताया होता है। गूगल मैप्स में गांवों, शहरों, सड़कों आदि की फोटोज दिखाई जाती है।
अगर आपके पास भी एक कम्प्युटर या मोबाइल फोन है, तो आपने जरूर गूगल मैप्स का उपयोग करते हैं। गूगल मैप्स में दिखाई देने वाली तस्वीरें सैटिलाइट की मदद से ली जाती है। हालांकि कुछ देशों में गूगल लोगों द्वारा ली गई फोटोज की मदद से मैप को प्रदर्शित करता है।
इस तरह से गूगल मैप काफी लोगों की पसंद है। इस कारण इससे पैसे कमाना भी काफी आसान है। क्योंकि जहां जितने ज्यादा लोग आएंगे वहाँ उतने ही ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं।
गूगल, गूगल मैप्स पर विज्ञापन लगाकर भारी मात्रा में पैसे कमाता है। इन्हीं विज्ञापनों से हमें भी कमाई करने का मौका मिलता है। इसके लिए आपको गूगल मैप्स पर उन स्थानों की जानकारी देनी होगी, जो अभी तक गूगल मैप पर पर listed नहीं हुए हैं।
इसके अलावा गूगल मैप्स के साथ contribute करने पर गूगल की तरफ से कुछ अर्निंग पॉइंट्स दिए जाते हैं। आप इन पॉइंट्स को नीचे दिए गए तरीकों से हासिल कर सकते हो।
- किसी स्थान का Review करने पर।
- किसी स्थान का Rating करने पर।
- किसी स्थान की नई फोटोज अपलोड करने पर।
- किसी स्थान के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब देने पर।
- किसी भी स्थान की इन्फॉर्मेशन और को एडिट करने पर।
- मिसिंग सड़कों और रास्तों के बारे में जानकारी देने पर।
- किसी भी मिसिंग स्थान के बारे में जानकारी देने पर।
- अपने नजदीकी किसी भी स्थान के बारे में Facts बताने पर।
- गूगल का लोकल गाइड बनने पर।
इसके अलावा आप उन दूकानदारों से भी संपर्क कर सकते हैं। जिनकी दुकानें अभी गूगल मैप्स पर प्रदर्शित नहीं हुई है। आप उनकी दुकान को गूगल मैप्स पर listed कर उनसे 400-500 रुपए ले सकते हैं। भारत में अभी भी बहुत संख्या में गूगल मैप्स से स्थान मिसिंग है। Google Se Paise Kaise Kamaye में यह पैसे कमाने का एक और बेहतरीन तरीका है।
गूगल पे से पैसे कमाना
गूगल पे आज के समय में सबसे लोकप्रिय Money Transfer एप है। आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति जो डिजिटल पेमेंट करता है। उसने एक बार जरूर गूगल पे का उपयोग किया होगा। गूगल का एप होने के कारण इस पर लोगों का सबसे ज्यादा विश्वास है।
यह UPI पर आधारित एप है, जिस पर मनी ट्रान्सफर के साथ-साथ रिचार्ज और बिल भुगतान भी किया जाता है। इससे पेमेंट करना काफी आसान है। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण यह देश के प्रत्येक हिस्से में लोकप्रिय है। हालांकि आप गूगल पे से नियमित कमाई नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी पेमेंट ट्रान्सफर और किसी को invite कर पैसे कमा सकते हैं।
गूगल पे अपने यूजर्स को लुभाने के लिए रोजाना नए-नए ऑफर देता है। अगर आप किसी भी व्यक्ति को Google Pay यूज करने के लिए invite करते हो तो आपको इससे 51 रुपए से लेकर 200 रुपए तक का रिवार्ड मिलता है। बशर्ते आगे वाले व्यक्ति ने एक बार पेमेंट जरूर की हो।
इसके अलावा जब आप गूगल पे पर किसी भी प्रकार की Transaction करते हो, तो प्रत्येक बार कोई न कोई स्क्रैच कार्ड जरूर मिलता है। उस स्क्रैच कार्ड को स्क्रैच करने पर Cashback भी मिलता है। इसके अलावा इनमें अलग-अलग प्रकार के Coupons मिलते है, जिन्हें Readom कर अच्छा-खासा पैसा कमाया जा सकता है।
Google Pay से मिला Cashback सीधा आपके बैंक अकाउंट में आता है। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए काफी सुविधाजनक है। Google Pay से Recharge करने पर कई बार रिचार्ज में छूट भी मिल जाती है। इस तरह से हम इससे काफी ज्यादा पैसे की बचत कर सकते हैं।
गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स से पैसे कमाना
अगर आप किसी के साथ अपनी राय साझा करने में रुचि रखते हैं, तो आप Google Opinion Rewards से पैसे कमा सकते हैं। Google Se Paise Kaise Kamaye में यह तरीका सबसे शानदार माना जाता है। क्योंकि यह काम आपकी रुचि का है और रुचि से आप कमाई कर रहे हैं।
यह Google की एक ऑनलाइन सर्वे कम्यूनिटी है। आप अपने Gmail खाते या Facebook का उपयोग करके Google Opinion Rewards के सदस्य के रूप में साइन अप कर सकते हैं। इसकी सदस्यता लेना बहुत ही आसान है।
सदस्यता लेने के बाद Google Opinion Rewards आपको अपनी विभिन्न उत्पादों और सेवाओं का Sarvey करने के लिए सूचना भेजेगा। यह उत्पाद और सेवाएँ किसी तीसरी पार्टी की होगी जो गूगल के साथ काम कर रही है। नोटिफ़िकेशन मिलने के बाद आपको अपना Survey पूरा करना है।
प्रत्येक सर्वे के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद गूगल आपको पॉइंट्स के रूप में कुछ रिवार्ड्स भेजेगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि आप इन पॉइंट्स को reedem कर पैसे earn कर सकते हो। बल्कि आप इन पॉइंट्स का उपयोग गूगल की विभिन्न सेवाओं को खरीदने के लिए कर सकते हैं।
जैसे Google Play Store पर जाकर पैसे वाले एप्स को आप इन पॉइंट्स की मदद से कुछ डिस्काउंट में खरीद सकते हो। इसके अलावा गूगल द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाओं का भी आप लाभ उठा सकते हैं। इस तरह से Google Se Paise Kaise Kamaye में यह गूगल का एक बेहतरीन फीचर है।
Google Translate से पैसे कमाना
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप गूगल ट्रांस्लेट से भी पैसे कमा सकते हैं। इससे पैसे कमाने के दो तरीके है, एक तरीके में आपको किन्हीं भी दो भाषाओं में एक्सपर्ट होना जरूरी है। लेकिन दूसरे तरीके में आपको किन्हीं भी दो भाषाओं की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
सबसे पहले हम पहले तरीके की बात करते हैं। हम सभी जानते हैं की गूगल का बिजनेस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसलिए वो अपनी एक सेवा Google Translate का विस्तार पूरी दुनिया में करना चाहती है। इसके लिए गूगल उन लोगों की तलाश कर रही है जो इंग्लिश से किसी अन्य भाषा में Translate कर सके।
हालांकि Google की जॉब मिलना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आप में काबिलियत है तो आप इस जॉब को आसानी से पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कंपनी से संपर्क करना होगा और उन्हें अपने टैलंट का नमूना पेश करना होगा। अगर आप इसमें कामयाब होते है, तो आप आसानी से जॉब पा सकते हैं।
दूसरा तरीका थोड़ा आसान है। इसके लिए आपको उन लोगों की तलाश करनी होगी जो Translate का काम देते हैं। उदाहरण के तौर पर हम ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो इंग्लिश को अरबिक में ट्रांसलेट कर सके। अगर किसी भी व्यक्ति को थोड़ी बहुत अरबिक आती है तो वो गूगल ट्रांसलेट की मदद से उसे ट्रांसलेट कर सकते है।
इसके लिए आपको अरबिक का बेसिक नॉलेज होना आवश्यक है। इस तरह से आपको जहां कहीं भी कोई कठिन शब्द आ जाए तो आप गूगल ट्रांसलेट की मदद से उसे हल कर सकते हैं। तो यह थे दो बेहतरीन तरीके जिनसे आप गूगल ट्रांसलेट से पैसे कमा सकते हैं। Google Se Paise Kaise Kamaye में यह एक बेहतरीन और आसान तरीका है।
अंत में
तो यह थे Google Se Paise Kaise Kamaye (गूगल से पैसे कैसे कमाएं) के सबसे बेहतरीन तरीके। आप भी इन तरीकों का इस्तेमाल कर आसानी से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। यह अलग बात है कि आप में इसके लिए टैलंट होना बहुत जरूरी है। आज के समय में लोग ब्लॉगिंग से बहुत पैसे कमा रहे हैं।
अगर आपका भी ब्लॉगिंग में कोई इंटरेस्ट है, तो आप इसे ट्राइ कर सकते हैं। YouTube पर रोजाना इसे संबधित काफी वीडियो आते हैं। आप उन्हें देखकर आसानी से पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉगिंग धैर्य का काम है। बिना धैर्य के ब्लॉगिंग में सफलता हासिल करना कठिन है।
इस तरह से आज हमने Google Se Paise Kaise Kamaye आर्टिक्ल को पढ़ा। जिसे हमने बहुत रिसर्च और मेहनत से लिखा है। अगर आपको Google Se Paise Kaise Kamaye आर्टिक्ल से संबधित किसी भी प्रकर के कोई सवाल पूछने है तो आप हमें Mail कर सकते हैं।
इसके अलावा आप हमारे सोश्लमीडिया प्लैटफ़ार्म पर भी हम से जुड़ सकते हैं। अगर आप कोई किसी भी टॉपिक पर कोई आर्टिक्ल चाहिए तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। आपके हर कमेंट का जवाब हमारे द्वारा दिया जाएगा।
nice info sir thanks
Thanks for sharing the best information, I am really enjoying reading your blog thanks again.
thank you