डायनासोर काल के 5 सबसे खतरनाक डायनासोर जो बहुत शक्तिशाली जानवर थे

डायनासोर काल के 5 सबसे खतरनाक डायनासोर

5 सबसे खतरनाक डायनासोर- इतिहास की वो छिपकलियाँ जिन्होने इस धरती पर 25 करोड़ सालों तक राज किया। आज हम सिर्फ इनकी कल्पना ही कर सकते हैं, देख नहीं सकते। क्योंकि आज से 6.5 करोड़ वर्ष पहले यह धरती से विलुप्त हो चुके थे।

इनकी विलुप्ति को मनुष्य का सौभाग्य कह सकते है। वो इसलिए, क्योंकि अगर आज यह इस धरती पर जिंदा होते तो शायद हम जिंदा नहीं होते। डायनासोर Triassic काल में विकसित हुए थे और जुरासिक काल में इनका अंत हो गया।

अब तक मिले जीवाश्मों के आधार पर इनका जन्म आज से 25 करोड़ वर्ष पहले का माना जाता है, जो अभी तक वैज्ञानिकों को संतुष्ट नहीं करता है। इसलिए इस पर अभी भी खोज जारी है। डायनासोरों को सरीसृप की श्रेणी में रखा जाता है।

सबसे खतरनाक डायनासोर

दुनिया में शोधकर्ताओं को पहला डायनासोर जीवाश्म 19वीं सदी में मिला था। डायनासोर का अर्थ होता है, “भयानक छिपकली” (Terrible Lizard)। आज तक इन विशालकाय छिपकलियों पर अनगिनत किताबें लिखी जा चुकी है, साथ में लाखों की संख्या में इन पर फिल्में भी बन चुकी है।

डायनासोर आज तक इस धरती पर विकसित हुए सभी जीवों में सबसे विशाल और खतरनाक जीव है। इनमें से कुछ विशालकाय छिपकलियां 40 फीट से ऊंची और 80 फीट तक लंबी थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितने विशाल थे।

यह छिपकलियाँ अपने रास्ते में आने वाले हर जीव का शिकार करती थी। ऐसा नहीं है कि सभी डायनासोर मांसाहारी थे, इनमें से कुछ शाकाहारी भी थे। लेकिन हम आज आपको उस समय के 5 सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में बताएँगे। जिन्होने इस धरती पर काफी तबाही मचाई थी। (सबसे खतरनाक डायनासोर)

1. Tyrannosaurus Rex

इस श्रेणी में सबसे पहले Tyrannosaurus Rex का नाम आता है। वैज्ञानिक इसे T-Rex भी कहते है। सबसे खतरनाक डायनासोर की श्रेणी में इसे पहला स्थान लेने से कोई नहीं रोक सकता। Tyrannosaurus का अर्थ होता है “Tyrant Lizard” जिसे हम अपनी भाषा में “खूंखार छिपकली” कह सकते है।

T-Rex 23 फीट तक ऊंचा और 37-45 फीट तक लंबा होता था। इसका वजन तकरीबन 12 टन तक था। शोधकर्ता इसे जमीन पर रहने वाले जीवों में सबसे बड़ा मांसभक्षी मानते है। इसके जबड़ों में इतनी ताकत थी कि यह एक बार में अपने जबड़ों से 13000 पाउंड का बल उत्पन्न कर सकता था।

बल के साथ-साथ T-Rex काफी बुद्धिमान भी था, यह अपने शिकार को घात लगाकर मारता था। एक बार इसके जबड़ों में कैद होने के बाद शिकार का बचना नामुमकिन हो जाता था। इसके अलावा इसके लार में खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद थे, जो शिकार को धीरे-धीरे मरने पर मजबूर कर देते थे।

T-Rex एक सम्पूर्ण शिकारी था, इसके दूर तक सूंघने की क्षमता इसे और भी खतरनाक बनाती थी। यह अपने शिकार का दूर से ही पता लगा लेता था। यह अपने समय मौजूद सभी डायनासोरों का राजा था। जिसने इस धरती पर सबसे लंबे समय तक राज किया।

2. MOSASAURUS

सागर की गहराइयों में रहने वाला यह डायनासोर काफी खतरनाक शिकारी था। MOSASAURUS एक समुद्री जीव था, जो जूरासिक काल में विकसित हुआ। यह धरती पर 14 से 6.5 करोड़ वर्ष पहले के समय में पाया जाता था। यह इतना खतरनाक था कि यह एक शार्क को स्नैक्स की तरह चबा सकता था।

इसके आकार की बात करे तो यह 56 फीट तक लंबा होता था, जो समुद्र की गहराइयों में दानव बनकर घूमता था। अन्य डायनासोर तो भूमि पर अपना आतंक मचाते थे, लेकिन यह समुद्र में राज करता था। अन्य कोई जीव पानी में इसका मुक़ाबला नहीं कर पाता, क्योंकि यह अपने विशाल आकार से उसे कुछ ही पल में खत्म कर सकता था।

MOSASAURUS इस बात का प्रमाण है कि डायनासोरों के समय जमीन के बजाय पानी में यह ज्यादा खतरनाक होते थे। यह इस सूची में एक मात्र ऐसा प्राणी है, जो अपने समय में सबसे शक्तिशाली था। अपने सरासर आकार के कारण यह अन्य स्थलीय डायनासोरों की तुलना में बहुत खतरनाक था।

साल 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म “जुरासिक वर्ल्ड” में इसकी थोड़ी सी झांकी देखने को मिली थी। फिल्म निर्माताओं ने कुछ हद तक इसके सही रूप को दर्शाया था। Cretaceous काल के अंत तक MOSASAURUS महासागर की गहराई में सबसे खतरनाक शिकारी था।

3. Liopleurodon

Liopleurodon, MOSASAURUS के विकसित होने से पहले समुद्र में रहता था। 10 सबसे खतरनाक डायनासोरों की श्रेणी में इसे तीसरा स्थान देना सही है, क्योंकि यह MOSASAURUS से भी ज्यादा खतरनाक था। लेकिन इसका जीवनकाल सिर्फ 1 करोड़ वर्ष था।

यह एक समुद्री सरीसृप था जिसे “Pliosaur” भी कहते है। पानी में इसके तैरने की रफ्तार बहुत तेज थी, इसकी रफ्तार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है, कि यह “ग्रेट व्हाइट शार्क” से भी ज्यादा तेज था। इसके चार लंबे पंख थे, जो इसे तैरने के लिए ज्यादा बल प्रदान करते थे।

Liopleurodon की दो प्रजातियाँ Liopleurodon Ferox और Liopleurodon Grossouvrei थी। इसके आकार की बात करे तो यह 75 फीट तक लंबा था, 15 फीट लंबा जबड़ा इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बनाता था। साथ ही इसके जबड़े में मौजूद दांतों की लंबाई 7 सेंटीमीटर से भी ज्यादा थी।

4. Spinosaurus

पृथ्वी के सबसे बड़े मांसाहारी डायनासोर की उपाधि Spinosaurus को दी जाती है। यह 10 से 9 करोड़ वर्ष पहले के समय में धरती पर पाए जाते थे। धरती पर घूमती यह विशाल छिपकली किसी काल से कम नहीं थी, अपने रास्ते में आने वाले हर जीव का शिकार करने का दम इस डायनासोर में था।

Spinosaurus लंदन में चलने वाली डबल डेकर बसों से डेढ़ गुना बड़ा डायनासोर था। जिसकी लंबाई तकरीबन 18 मीटर (57 फीट) तक होती थी। साथ में यह एक बड़े एशियाई हाथी जितना वजनी (23 टन) था। अभी तक मिले जीवाश्मों के आधार पर यह T-Rex से 20 गुना बड़ा था।

यह पानी में भी शिकार करने में माहिर था। मगरमच्छ से भी मजबूत जबड़े और बड़े नूकीले दाँत इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाते थे। Spinosaurus काफी तेज, मजबूत, चालाक और क्रूर शिकारी था। Spinosaurus और T-Rex में कौन ज्यादा खतरनाक है, इसका अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है।

5. Giganotosaurus

Giganotosaurus, T-Rex और Spinosaurus की तरह काफी खतरनाक शिकारी और मांसभक्षी था। कई शोधकर्ता इसे सबसे ज्यादा मांस खाने वाला डायनासोर मानते है। अपने शिकार पर सबसे घातक वार करने के मामले में यह T-Rex और Spinosaurus को कड़ी टक्कर देता है।

आकार की बात करे तो यह T-Rex से बड़ा और Spinosaurus से छोटा था। अब तक मिले जीवाश्म के आधार पर इसका आकार 50 फीट तक था और वजन 15 टन के आसपास था। इसके अलावा इसका मजबूत जबड़ा इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाता था, जिसमें बड़े और नूकीले दाँत होते थे।

Giganotosaurus दक्षिणी अमेरिका में 9.5 करोड़ वर्ष पहले तक पाया जाता था। T-Rex के विकसित होने से 3 करोड़ वर्ष पहले यह धरती से विलुप्त हो चुके थे। कई शोधकर्ता इसे इसके आकार की वजह से सबसे खतरनाक डायनासोर मानते है।

तो यह थे डायनासोर काल के 5 सबसे खतरनाक डायनासोर, जो आकार में काफी बड़े और तेज शिकारी थे। आपकी नजर में सबसे खतरनाक डायनासोर कौनसा है, हमें कमेंट कर बता सकते है। अगर आप किसी और डायनासोर पर ऐसी जानकारी चाहिए तो आप हमें बता सकते है।

2 thoughts on “डायनासोर काल के 5 सबसे खतरनाक डायनासोर जो बहुत शक्तिशाली जानवर थे”

Leave a Comment