एक महीने में तेज-तर्रार टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)?
जब आप किसी कम्प्युटर सेंटर या किसी कंपनीमें जाते है तो आपने देखा होगा की कुछ लोग बहुत तेज तर्रार टाइपिंग करते है। जिन्हें देखकर आप भौंचके रह जाते है। उनके काम करने की स्पीड इतनी तेज होती है की आप यह देखकर मन ही मन सोचने लगते हो कि काश मेरी भी टाइपिंग स्पीड ऐसी हो।
मुझे भी इतनी तेजी से टाइपिंग आनी चाहिए। फिर आपके मन में ख्याल आता है कि इतनी तेज टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)? इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगा।
आप यह भी पढ़ें:-
स्पेस साइन्स क्या है और इसका इतिहास कैसा है?
अमेज़न से पैसे कैसे कमाए
टाइपिंग की जरूरत
आज कि दुनिया कम्प्युटर कि दुनिया है क्योंकि आजकल हर काम कम्प्युटर से होता है। बिना कम्प्युटर के कोई भी काम करना बहुत मुश्किल है। दुनिया का लगभग डाटा आज कम्प्युटर में संग्रहीत है।
इसलिए हमें कम्प्युटर पर जल्दी से अपना काम खत्म करने के लिए एक अच्छी टाइपिंग स्पीड की जरूरत पड़ती है। बिना टाइपिंग स्पीड के काम करने से हमारे काम में धीमापन आता है जिससे कार्यक्षेत्र पर हमारी अहमियता कम हो जाती है।
टाइपिंग के फायदे
आज के समय में “समय” का बहुत महत्व है। लोग समय बचाने के लिए जल्दी से जल्दी काम निपटाने की कोशिश करते है। इसलिए अपने ग्राहक को संतुष्ट करने के लिए हमें उनका काम जल्दी से निपटाकर देना होगा।
जिसके लिए हमें अपने काम में दक्षता होनी चाहिए। इसी प्रकार अगर आपका काम कम्प्युटर का है तो आपकी टाइपिंग स्पीड बहुत अच्छी होनी चाहिए। ताकि आपका ग्राहक आपके काम की तेजी से संतुष्ट हो जाए।
इसके अलावा तेज टाइपिंग करने से आपकी कार्यक्षेत्र पर अहमियता बढ़ जाती है। आप उन लोगों के काम जल्दी से कर सकते है जिनके पास समय की कमी है।
टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)?
टाइपिंग करने का तरीका
वैसे तो टाइपिंग करने के बहुत से तरीके है। लेकिन आज हम जिस तरीके के बारे में आपको बताने जा रहे है, उस तरीके से आप बहुत जल्दी अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ा सकते है और यह बहुत ही आसान है।
इसके लिए आपको किसी Software की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप कुछ ही समय में इतनी तेजी से टाइपिंग करने लगेंगे की आपको खुद विश्वास नहीं होगा।
अगर आप इससे भी कम समय में अपनी टाइपिंग स्पीड को बढ़ाना चाहते है तो वो आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे आपकी टाइपिंग स्पीड भी उतनी ही तेज होगी। आइए जानते है इस तरीके से टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)?
तरीका कौनसा है?
टाइपिंग करने के लिए आपको सबसे पहले कम्प्युटर में MS Word को खोलना है। जिसमें आपको सबसे अच्छा दिखने वाले English Font का चयन करना है। उसके बाद आप स्क्रीन को अपने अनुसार सेट कर लीजिए। अब बारी आती है टाइपिंग की शुरुआत करने की।
तो सबसे पहले आप कीबोर्ड की बीच वाली लाइन के दो बटन F और J पर अपने दोनों हाथों की पहली उँगलियों को रख लीजिए। इन दोनों बटन पर थोड़ा सा उभरा हुआ भाग होता है जिससे आपको पता चल जाएगा की यह कौनसा बटन है। दाएँ हाथ की उँगली के नीचे J बटन होगा और बाएँ हाथ की उँगली के नीचे F बटन होगा।
अब सबसे पहले आपको बीच वाली लाइन के सभी अक्षरों को लिखना है। जिससे आपको सभी बटनों के बारे में ज्ञान हो जाएगा। याद रहे आपकी नजर कम्प्युटर या लैपटाप स्क्रीन पर होनी चाहिए, न कि कीबोर्ड पर। इस लाइन में आपको a, s, d, f, g, h, j, k, l अक्षर मिलेंगे।
अब सबसे पहले इन अक्षरों की मदद से कुछ शब्द तैयार कर लीजिए। जैसे sada, lagh, fadal, jakal, sfagh, kala आदि इनके जैसे शब्द बना लीजिए। यह शब्द एमएस वर्ड पेज की एक लाइन में ही आने चाहिए।
अब आपको इन शब्दों को बार-बार नीचे टाइप करना है। MS Word में नीचे की तरफ Word Count का ऑप्शन होता है। आपको इस एक लाइन के शब्दों को कम से कम 500 बार लिखना है और पूरे दिन में आपको 2000 शब्दों का अभ्यास करना है।
शुरुआत में आपको थोड़ा सा मुश्किल लगेगा, लेकिन कुछ समय बाद में आपको यह बहुत आसान लगेगा और आपका मन टाइपिंग करने के लिए उत्साहित होगा।
पहले दिन आप इस लाइन का अभ्यास कीजिए और दूसरे दिन इससे ऊपर वाली लाइन का। सभी में तरीका एक जैसा ही रहेगा। ऊपर वाली पंक्ति में भी आपको उसके अक्षरों के जोड़ से कुछ शब्द बनाने होंगे और उन्हें टाइप करना होगा। आज आपको 2500 शब्द टाइप करने है। अब आप दोनों पंक्तियों के बटनों के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे।
तो तीसरे दिन आपको इन दोनों पंक्तियों (ऊपर व बीच वाली पंक्ति) के अक्षरों के जोड़ से शब्द बनाने होंगे। फिर आपको पहले की तरह ही अभ्यास करना होगा। आपको इस दिन भी 2500 शब्द टाइप करने है। अब आपको इन दोनों पंक्तियों के बारे में अच्छी तरह से ज्ञान हो जाएगा।
फिर चौथे दिन आपको बीच वाली और नीचे वाली पंक्ति का अभ्यास उसी तरीके से करना है। नीचे वाली अकेली लाइन का अभ्यास आपको नहीं करना है। आपको बीच वाली पंक्ति के साथ इसे टाइप करना है। आज आपको 3500 शब्द टाइप करने है। अब आपको कीबोर्ड के सभी बटनों के बारे में ज्ञान हो जाएगा।
आपको महसूस होगा की आपको सिर्फ और सिर्फ 4 दिन में ही सभी अक्षरों का ज्ञान हो जाएगा और आपकी उँगलियाँ भी इन बटनों के अनुसार चलने लगेगी। अब आप बिना देखे कीबोर्ड के किसी भी अक्षर को टाइप कर सकते है।
अब आपका अगला कदम है की आप कोई भी इंग्लिश की बूक या न्यूज़ पेपर ले लीजिए। इसमें से आपको 2000 वर्ड टाइप करने है। आपको हर दो दिन में अपने टास्क में 500 वर्ड ज्यादा टाइप करने है। मान लीजिए आपने आज 2000 वर्ड टाइप किए है तो 1 दिन छोड़कर आपको 2500 फिर उससे आगे एक दिन छोड़कर 3000।
ऐसे करके आप अपनी लिमिट 6000 वर्ड तक ले जाएँ। और रोजाना एक महीने तक ऐसे ही टाइप करते रहें। मेरा आपसे वादा है की सिर्फ एक महीने में आपकी टाइपिंग स्पीड 30 वर्ड्स/मिनट चली जाएगी। जो की एक अच्छी स्पीड मानी जाती है।
अगर आप आगे भी ऐसे ही टाइपिंग का अभ्यास करते है तो आपकी स्पीड 45-50 तक चली जाएगी।
इस तरह से आप इंग्लिश कि टाइपिंग बहुत ही कम समय में सीख जाएंगे और आपकी टाइपिंग स्पीड भी बहुत अच्छी हो जाएगी। लेकिन आपको याद रखना है कि आपको तरीका यही रखना है। तो आज हमनें आपके एक सवाल का जवाब दिया है कि टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)?
हिंदी टाइपिंग कैसे सीखें (Hindi typing kaise sikhe)?
अब हम बात करते हैं कि हिंदी टाइपिंग कैसे सीखें? तो आपको मैं बता दूँ आप अपने कम्प्युटर में Kruti Dev फॉन्ट Install कर लीजिए। इसके बाद एमएस वर्ड में जाकर फॉन्ट कि जगह Kruti Dev का चयन करना है। इसके बाद ऊपर वाले तरीके कि तरह ही टाइपिंग करनी है। धीरे-धीरे आपको हिंदी टाइपिंग के बारे में ज्ञान हो जाएगा और आपकी स्पीड भी बहुत अच्छी हो जाएगी।
और आपको मैं एक मजे कि बात बताता हूँ। हिंदी टाइपिंग, इंग्लिश टाइपिंग से बहुत आसान है। आपको सबसे ज्यादा मजा हिंदी टाइपिंग करने में ही आएगा। आपकी स्पीड भी हिंदी टाइपिंग में ज्यादा होगी।
अब इस तरीके से टाइपिंग कीजिए और हमारे साथ अपना अनुभव साझा कीजिए। अगर आपको हमारी पोस्ट में कोई कमी लगती है तो Comment में जरूर बताएं। हम आपके विचारों का सम्मान करते है। हम अपनी गलतियों को आपके माध्यम से सुधारने कि कोशिश करेंगे।
आज के इस आर्टिक्ल में हमने तेज-तर्रार टाइपिंग कैसे सीखे (Typing Kaise Sikhe)? का वो तरीका सीखा जो बहुत ही आसान है। साथ में इसमें बहुत कम समय लगता है।
आपने टाइपिंग से जुड़ा बहुत अच्छा आर्टिक्ल लिखा है इसमें विस्तार से सभी जानकारी मिली। आप फ्री Typing सीखने वाले कुछ सॉफ्टवेयर के बारे में और बताएं।
इसके लिए आपका आभार!
जी धन्यवाद, हम आपकी सहायता करने की पूरी कोशीश करेंगे, अपना कीमती समय देने के लिए आपका आभार।
Your teaching of way for typing of english is superb.Just in 14 days i have already maintained 20 words/minutes.Thank you so much..
Thank you so much sir for your valuable feedback.
सर मैंने भी इसी तरीके से सीखी थी, अब मेरी typing स्पीड 50 words/minute से भी ज्यादा है।