Smithsonian Researchers ने छिपकली जैसी सरीसृप की एक नई विलुप्त प्रजाति की खोज की है, जो न्यूजीलैंड में रहने वाली tuatara छिपकली के समान है।

Researchers ने नई प्रजाति Opisthiaamimus gregori का वर्णन किया है, जो लगभग 15 करोड़ वर्ष पहले जुरासिक उत्तरी अमेरिका में स्टेगोसॉरस और एलोसॉरस जैसे डायनासोर के साथ रहती थी।

अपने जीवन में यह प्रागैतिहासिक सरीसृप नाक से पूंछ तक लगभग 16 सेंटीमीटर (लगभग 6 इंच) का रहा होगा, जो काफी छोटा है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है, कि यह प्रजाति संभवतः कीड़ों और अन्य अकशेरुकी के आहार पर जीवित रहती थी।

वैज्ञानिकों का मानना है, कि tuatara इसी प्रजाति से 20 करोड़ वर्षों में विकसित हुई है। जो एक महान विकासवादी युग का प्रतीक है।

इसके जीवाश्म उत्तरी व्योमिंग के मॉरिसन फॉर्मेशन (Wyoming’s Morrison Formation) में एक एलोसॉरस घोंसले के आसपास पाए गए थे।

Tuatara एक विशेष रूप से कठोर iguana जैसा दिखता है, लेकिन tuatara और उसके नए खोजे गए रिश्तेदार वास्तव में छिपकली नहीं हैं।

ये वास्तव में राइनोसेफेलियन हैं, एक प्रजाति जो कम से कम 23 करोड़ वर्ष पहले छिपकलियों से निकली थी।

अपने जुरासिक काल के सुनहरे दिनों में राइनोसेफेलियन लगभग दुनिया भर में पाए जाते थे। जो बड़े और छोटे दोनों आकार में थे।

लेकिन अभी तक यह समझ नहीं आया है। कि राइनोसेफेलियन गायब कैसे हुए और उनकी जगह छिपकली और सांप दुनिया भर में कैसे विकसित हुए।

छिपकलियों और राइनोसेफेलियन के बीच की यह विकासवादी खाई Tuatara की अजीब विशेषताओं को समझाने में मदद करती है।