हाल ही में मंगल ग्रह पर खोजे गए प्राचीन महासागर के निशान

हाल ही में वैज्ञानिकों ने topography maps का एक सेट रिलीज किया है, जो मंगल ग्रह पर एक प्राचीन उत्तरी महासागर के साक्ष्य प्रदान करता है।

इससे पता चलता है, कि अतीत में कभी मंगल की जमीन पर पानी बहता था।

यह हमें प्राचीन जलवायु और इसके विकास के बारे में भी बताता है।

इससे हमने पता चलता है, कि किसी समय में मंगल का वातावरण इतना मोटा था जिस पर पानी तरल रूप में बहता था।

वैज्ञानिक समुदाय में लंबे समय से इस बात पर बहस चल रही है कि क्या मंगल के निचले ऊंचाई वाले उत्तरी गोलार्ध में एक महासागर था।

लेकिन यह खोज उनके सवालों का जवाब देती है। हालांकि यह महासागर 3.5 अरब वर्ष पहले मौजूद था।

इस खोज के लिए NASA और मार्स ऑर्बिटर लेजर अल्टीमीटर के डेटा का उपयोग किया गया था।

NASA ने अपना रोवर मिशन मंगल ग्रह पर जीवन का पता लगाने के लिए भेजा था।

यह मिशन हमेशा रहने योग्य जीवन के निशान के लिए पानी की तलाश कर रहा है। हालांकि मंगल की गहराई में पानी मौजूद हो सकता है।